22 अगस्त 2018 - 15:23
ट्रम्प की नज़र में अमरीका के पूरे इतिहास की बहुत बड़ी ग़लती

अमरीकी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी को शुरु से ही ग़लत बताया।

डॉनल्ड ट्रम्प ने बुधवार को समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ से इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार करते हुए कि अमरीका को पश्चिम एशिया में अपने सैनिकों को नहीं भेजना चाहिए था, इसे अमरीका के पूरे इतिहास की बहुत बड़ी ग़लती बताया। उन्होंने कहा कि अमरीका अफ़ग़ानिस्तान और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नज़र रखता है और इन दोनों के मामलों की बार बार समीक्षा करता है।

ट्रम्प ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका ने पिछले 17 साल में पश्चिम एशिया में 7 ट्रिलियन डॉलर ख़र्च किए, स्वीकार किया कि इस सैन्य मौजूदगी का नतीजा मौत और तबाही के सिवा कुछ नहीं निकला।

अमरीकी राष्ट्रपति का इस बात को क़ुबूल करना यह दर्शाता है कि पश्चिम एशिया में अमरीका के विनाशकारी हस्तक्षेप के कारण अमरीका को 7 ट्रिलियन डॉलर ख़र्च करना पड़ा और इसका अमरीकी जनता को कोई फ़ायदा नहीं पहुंचा।

ट्रम्प ने ऐसी हालत में अमरीका की पिछली सरकारों के पश्चिम एशिया में पैसे ख़र्च करने के क़दम की आलोचना की है कि ख़ुद उन्हीं के शब्दों में ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों का दबाव बढ़ाने और उत्तर कोरिया को अलग थलग करने के लिए उन्होंने 2019 के लिए 3 करोड़ 60 लाख डॉलर के बजट का प्रस्ताव रखा है।